October 2, 2026

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

0

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इनके बताये हुए मार्ग पर चलने की कामना की है। दोनों महापुरूषों की जयन्ती की पूर्व संध्या पर जारी एक संदेश मंे पर्यटन मंत्री ने कहा है कि 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्र के प्रति किये गये योगदान को स्मरण करने का दिन है। महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा एवं स्वदेशी अपनाने पर जोर देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। गांधी जी का जीवन संघर्ष एक दर्शन है। उनकी जयन्ती पर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उनका नमन करने का अवसर है। इसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री ने भारत में खाद्य संकट को दूर करने के लिए ’’जय जवान, जय किसान’’ की विचारधारा दी। उन्होंने खाद्यान्न मामले में आत्मनिर्भर बनने का जो सूत्र दिया, उसके लिए पूरा भारत उन्हें नमन करता है। पर्यटन मंत्री ने दोनों महापुरूषों का स्मरण करते हुए उनको भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *