October 28, 2026

श्री शक्ति सेवा संस्थान के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा के साथ अर्जुनगंज रामलीला का शुभारंभ

0

लखनऊ। अर्जुनगंज स्थित रामलीला का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाई। वहीं, शाम को आयोजित डांडिया नाइट्स में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया।श्री शक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती वंदना मिश्रा ने बताया कि रामलीला का मंचन आगामी 20 तारीख तक किया जाएगा। उन्होंने रामलीला के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न अंग है। यह भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश जन-जन तक पहुंचाती है। ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य भी करते हैं।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कलश यात्रा एवं शोभायात्रा में संस्थान के संरक्षक अशोक सिंह, जय प्रकाश, बी.डी. सिंह, कृष्ण देव त्रिपाठी, रामकृष्ण शुक्ल, प्रभास मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, चिंतामणि सिंह, आकाश शुक्ल, उपेंद्र सिंह, संतोष राय, शैलेंद्र शुक्ल, चंद्रकांत शुक्ल एवं आशीष पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।रामलीला के शुभारंभ और डांडिया नाइट्स के आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का माहौल बना दिया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से रामलीला में सम्मिलित होकर भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed